
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर आखिरकार कांग्रेस ने निर्णय ले ही लिया। आज, शुक्रवार (3 मई) को नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने दोनों सीटों के लिए ऑफिशियली उम्मीदवार उतार दिए हैं। राहुल गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। जबकि अमेठी में गांधी परिवार के मिस्टर भरोसेमंद केएल शर्मा (किशोरी लाल शर्मा) को उतारा गया है। केएल शर्मा गुरुवार को ही अमेठी पहुंच गए थे। उनका मुकाबला स्मृति ईरानी से होगा। अमेठी और रायबरेली सीट पर लोकसभा चुनाव के 5वें दौर में 20 मई को वोटिंग होगी।
'केंद्रीय चुनाव समिति' की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए श्री @RahulGandhi को उत्तर प्रदेश के रायबरेली से और श्री किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया है। pic.twitter.com/AyFIxI62XH
— Congress (@INCIndia) May 3, 2024
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

