गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा, अब इस रूट पर मिलेंगी ज्यादा ट्रेनें

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा, अब इस रूट पर मिलेंगी ज्यादा ट्रेनें

रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा, अब इस रूट पर मिलेंगी ज्यादा ट्रेनें

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कोरोना के चलते देश और दुनिया काफी परेशान रही है। अब धीरे-धीरे कोरोना का कहर कम होता जा रहा है। इसका असर रेलवे पर भी पड़ा था। इतिहास में पहली बार ट्रेनों के पहिए भारत में थम गए थे। अब रेलवे अपने यात्रियों को वापस सुविधाएं देने जा रहा है। पहले जनरल के डिब्बे और अब रेलवे ने रतलाम वासियों के एक बड़ी सौगात दी है। यहां पर 133 किमी लंबी रेल लाइन को 1095 करोड़ रुपए की लागत से डालने के लिए काम शुरू हो गया है। इस काम को शुरू करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है।


दरअसल रेलवे नीमच से रतलाम के बीच ट्रेन रूट का डबलीकरण करने जा रहा है। इस काम के लिए रेलवे ने टेंडर जारी कर दिया है। जो टेंडर जारी किया गया है उसके अनुसार इस काम को दो भाग में कंप्लीट किया जाएगा। पहले भाग में नीमच से दलौदा तक नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। इसके बाद दलौदा से रतलाम तक काम की शुरुआत होगी। दलौदा से रतलाम तक डलने वाली नई रेल लाइन के टेंडर इसी माह होना है। सितंबर 2021 में रेल मंत्रालय ने इस रेल लाइन के दौहरीकरण कार्य के लिए लिए करीब 1095.88 करोड़ रुपए की मंजूरी दी थी। अब जो टेंडर नीमच से दलौदा तक की रेल लाइन के लिए जारी किए गए है, उसको भरने की अंतिम तारीख 31 मार्च है। 

विभाग ने इस काम को पूरा करने का लक्ष्य 31 मार्च 2025 रखा है। रेलवे के अनुसार इस दौहरीकरण काम के पूरा होने से न सिर्फ रेलवे को माल दान में लाभ होगा इसके साथ ही यात्रियों को भी तेज गति की ट्रेनों का लाभ मिलेगा।
इस योजना की दूरी लगभग 133 किमी है। इसको पूरा करने के लिए 1095.88 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें 164 छोटे-बड़े ब्रिज बनाए जाएंगे जिनकी लागत 265 करोड़ रुपये होगी। इसमें 7.03 हेक्टेयर भूमि अधिगृहण की जाएगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें