गुरुवार, 07 मई 2026
Logo
National

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Rajasthan Weather Update: राजस्थान के इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

N
डेस्क रिपोर्टर
जयपुर, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश के कई राज्य में मानसून का दौर जारी है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण राजस्थान में  झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार यानी 16 अगस्त को कई इलाकों में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया हैं। 

बतादें कि, मंगलवार की सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में बांसवाड़ा के भूंगडा में साढ़े सात इंच बारिश दर्ज हुई है। भूंगड़ा में 180 मिलीमीटर पानी वर्षा है। राजस्थान में लगातार हो रही है बारिश के कारण नदी नाले उफान पर चल रहे है। जिसके कारण कई जगह रास्ते बाधित हो गए हैं।

वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार यानी 16  अगस्त के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही  भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।  मौसम विभाग कि मानें तो आज राजसमन्द, अजमेर, सिरोही, जोधपुर, नागौर, जालोर और पाली में कहीं कहीं भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, टोंक, चूरू, सीकर, उदयपुर, कोटा, जयपुर, झुंझुनूं, दौसा, बूंदी और भीलवाड़ा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें