गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

देश में टूटा 3 महीने का रिकॉर्ड, 24 घंटे में कोरोना के आए 8822 नए मामले

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश में टूटा 3 महीने का रिकॉर्ड, 24 घंटे में कोरोना के आए 8822 नए मामले

देश में टूटा 3 महीने का रिकॉर्ड, 24 घंटे में कोरोना के आए 8822 नए मामले

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है।  24 घंटे के कोरोना के 8822 नए मामले समाने आए। बीते तीन महीने के बाद  एक दिन के अंदर कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए है। मंगलवार यानी 14 जून को मिले मामलों से ये 33.8 फीसदी अधिक हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, एक दिन में कोरोना से 15 लोगों की मौत हुई। जिसके बाद देश में एक्टिव मामलों की संख्या 3089 बढ़कर 53,637 तक जा पहुंची है। वहीं इसके दैनिक संक्रमण दर 2 फीसदी ही है। इसके साथ ही पिछले 3 दिनों से लगातार कोरोना के  8 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे है। वहीं   मंगलवार को कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में भारी कमी आई थी। जिसमें 6594 नए मरीज ही दर्ज किए गए थे। 

बतादें कि, सक्रिय मामलों में सबसे अधिक 787 की बढ़ोतरी महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद दिल्ली में, यहां 616 मामले दर्ज किए गए थे, वहीं केरल में 406, कर्नाटक में 196 का इजाफा देखा गया। इसके साथ ही उत्तराखंड और त्रिपुरा ऐसे राज्य है, जहां एक्टिव मामलों में कमी देखी गई है। बुधवार यानी 15 जून को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना से रिकवरी रेट 98.66 प्रतिशत रहा। इसके साथ ही 24 घंटे में 5718 लोग कोरोना से ठीक हुए। इसमें से सबसे अधिक 2165 मामले महाराष्ट्र में आए 

कोरोना की वजह से बीते 24 घंटे में 15 लोगों की मौत दर्ज की गई. हेल्थ मिनिस्ट्री की वेबसाइट के मुताबिक, इसमें से 7 मौतें केरल की हैं, जो पिछले दिनों हुईं. उसके अलावा महाराष्ट्र में 4, दिल्ली में 2 और एमपी-राजस्थान में 1-1 व्यक्ति की जान कोरोना की वजह से गई.

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें