N
डेस्क रिपोर्टर
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पंजाब ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर फॉर्म भरना चाहते है वे NHM Punjab की ऑफिशियल वेबसाइट nhm.punjab.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते है। इन पदों के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 01 नवंबर से शुरू हो रही है।
इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://nhm.punjab.gov.in/ पर जा कर भी इन पदों पर फॉर्म भर सकते है। इसके साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 634 पदों पर फॉर्म भरे जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन करने की आखिरी तारीख - 01 नवंबर
इंटरव्यू आयोजित करने की तारीख 09-10 नवंबर
रिक्ति विवरण
मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) के लिए कुल 634 पदों पर फॉर्म भरे जाएंगे।
मेडिसिन के लिए 103
सामान्य सर्जरी के लिए 78
स्त्री रोग के लिए 100
बाल रोग के लिए 122
एनेस्थीसिया के लिए 75
ऑर्थो के लिए 11
रेडियोलॉजी के लिए 31
ईएनटी के लिए 16
नेत्र विज्ञान के लिए 16
त्वचा और वीडी के लिए 24
मनश्चिकित्सा के लिए 10
छाती और टीबी के लिए 6
पैथोलॉजी के लिए 12
माइक्रोबायोलॉजी के लिए5
सामुदायिक चिकित्सा के लिए 4
बीटी के लिए 9
फोरेंसिक मेडिसिन के लिए 12
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

