N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनिया के कई देश एक बार फिर कोरोना कि मार झेल रहे है। पर देश में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। पर सरकार की ओर से अब 18 साल से लेकर 59 साल तक के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की घोषणा कर दी है।
सरकार ने 10 अप्रैल यानी कल से बूस्टर डोज लगाने का फैसला लिया है। कल से वैक्सीन कि बूस्टर डोज लगनी शुरू होगी। शनिवार को वैक्सिनेशन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों से बात की है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों से बोल है कि, कोरोना की बूस्टर डोज लगाने के लिए निजी टीकाकरण केंद्र 150 रुपए से ज्यादा फीस नहीं लेंगे। यह 150 रुपए की अधिकतम फीस कोरोना वैक्सीन के दाम से अलग रहेगी। साथ ही उन्होंने ये भी जानकारी देते हुए बताया कि, जिन व्यक्ति को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगी है, उन्हे ही वैक्सीन कि बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, बूस्टर डोज लगवाने के लिए किसी भी तरह का कोई नया रजिस्ट्रेशन नहीं कराना पड़ेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

