रविवार, 26 अप्रैल 2026
Logo
National

बढ़ती हुई महंगाई के बीच आई राहत भरी खबर, जल्द होगा खाने का तेल सस्‍ता

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बढ़ती हुई महंगाई के बीच आई राहत भरी खबर, जल्द होगा खाने का तेल सस्‍ता

बढ़ती हुई महंगाई के बीच आई राहत भरी खबर, जल्द होगा खाने का तेल सस्‍ता

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्‍ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। आसमान को छूती हुई महंगाई से हर कोई परेशान है। देश में गुरूवार यानी 19 मई को रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई थी। इसकी कीमत 1,000 रुपए से ऊपर जा चुकी है। इसी के बीच महंगाई से राहत भरी खबर सामने आई है। बतादें कि, खाने के तेल की कीमतें जल्‍द नीचे जा सकती है। 

इंडोनेशिया ने पॉम तेल के निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने का एलान किया गया है। जिसके बाद से पॉम तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। मनीकंट्रोल की खबर के मुताबिक, जुलाई तक पॉम तेल की कीमतों मे बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।  

 
बतादें कि, भारत सबसे ज्‍यादा पॉम तेल इंडोनेशिया से खरीदता है। यही इस फैसले से अगर किसी को सबसे ज्यादा लाभ होगा तो वो भारत को होगा। वहीं इंडोनेशिया ने अपने घरेलू बाजार में पॉम की बढ़ती हुई कीमतों को रोकने के लिए 28 अप्रैल को इसके निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गाय था। अब स्थिति सामान्‍य होने पर गुरूवार को 23 मई से फिर से निर्यात की अनुमति दे दी गई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें