N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बढ़ती हुई महंगाई के बीच देश के घरेलू बाजार में अब सरसों, मूंगफली, सोयाबीन और पामोलीन के साथ साथ सभी खाने वाले तेल की कीमतों में गिरावट हुई है। वहीं विदेशी बाजारों में अभी भी तेल की कीमतों किसी भी तरह कि गिरावट देखने को नही मिली है।
घरेलू मार्केट में सोयाबीन, सरसों, पामोलीन और मूंगफली के साथ साथ कई खाने वाले तेलों के दामों में 7 से 10 रूपए प्रति लीटर की गिरावट देखी गई है। मिली जानकारों के अनुसार, यह गिरावट इंडोनेशिया द्वारा निर्यात खोलने के बाद आई है। सोयाबीन और पामोलीन तेलों के दाम में लगभग 100 डॉलर की कमी देखी गई है। वहीं अभी भी विदेशों में सूरजमुखी तेल की कीमतें बढ़ी हुई हैं।
बतादें कि, इन दिनों भारत के घरेलू बाजारों में महंगाई के कारण आम लोगों के घरों का बजट बिगाड़ हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार कच्चे तेल, गैस और दूसरी कमोडिटीज की कीमतों में उछाल देखा जा रहा हैं। पर बढ़ती हुई महंगाई के बीच मोदी सरकार ने एक राहत भरी खबर सामने दी है।
देश के घरेलू बाजारों में सरसों के तेल की कीमत उच्चतम स्तर से तकरीबन 45 से 50 रुपए प्रति लीटर कम है। इसके अनुसार अगर आप महीने में 10 लीटर तेल की खरीदते है तो आपको 450-500 रुपए तक आसानी से बच जाएंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

