मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
National

लोहे के बर्तन से ऐसे हटाएं जंग, साफ होंगे सभी पुराने बर्तन

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
लोहे के बर्तन से ऐसे हटाएं जंग, साफ होंगे सभी पुराने बर्तन

लोहे के बर्तन से ऐसे हटाएं जंग, साफ होंगे सभी पुराने बर्तन

N
डेस्क रिपोर्टर
भारत के हर घर में लोहे के बर्तन का इस्तमाल किया जाता है। लोहा एक ऐसी धातु होता है जो पानी या फिर तरल पदार्थ के संपर्क में आने से उसमे जंग लगने लगती जो देखने में बेहद खराब दिखती है। वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं जो सेहत के लिए लोहे के बर्तन में खाना पकाना पसंद करते हैं। उनका कहना होता है कि,  लोहे के बर्तन में पका खाना बॉडी में आयरन की कमी को पूरा करने का कम करता है। पर लगातार लोहे के बर्तन में खाना पकाने से उसमें जंग लगने लगती है। जिसे निकालना काफी मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको इसी तरह कि समस्या से बचने के उपाएं बताएंगे। तो चलिए जानते है..

इन बातों पर दें ध्यान 
अगर अपको बर्तन से जंग को पूरी तरह से साफ करना है। तो आपको इन छोटी छोटी बातों का ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। उसके लिए आप सबसे पहले आप उन्हें अच्छी तरह से साफ कर ले। साफ करने के बाद अब इस बर्तन को धूप में रखदें। आप चाहे तो इन बर्तन को साफ करने के बाद उल्टा कर भी रख सकते हैं।  ऐसा करने से उसमें मौजूद पानी बह जाएगा। 

बेकिंग सोडे का करें इस्तमाल
बेकिंग सोडा सिर्फ खाने में ही इस्तमाल नही किया जाता है। यह  घर की साफ सफाई से लेकर लोहे के बर्तन में लगी हुई जंग को साफ करने  के लिए भी किया जाता है।  

ऐसे करें इस्तेमाल 
इसे इस्तमाल करने के लिए सबसे पहले दो कप गर्म पानी लें। उसके बाद इसमें दो चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब अच्छी तरह इसे मिक्स कारेलें। अब एक पुराने ब्रश की मदद से जंग वाली जगह को इस पेस्ट से अच्छी तरह से कवर करके कुछ देर के लिए एसेही छोड़ दें। इसके बाद कम से कम 5 से 7 मिनट के बाद सैंडपेपर से रगड़ कर इसे साफ करें। अब आप साफ पानी से इसे धोकर करीब 20 से 25 मिनट तक धूप में जरूर रखें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें