रविवार, 12 अप्रैल 2026
Logo
National

सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले का निधन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक

12 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले का निधन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि की। आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। 


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आशा भोसले के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। अपनी मधुर, विलक्षण और हृदयस्पर्शी आवाज़ से उन्होंने दशकों तक भारतीय संगीत को समृद्ध किया और करोड़ों हृदयों में अमिट स्थान बनाया। उनका यह अद्वितीय योगदान युगों-युगों तक अमर रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां सरस्वती से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें