
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। इसके लिए वोटों की गिनती सुबह 10 बजे से जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर आमने-सामने हैं। पार्टी अध्यक्ष पद के लिए 24 साल बाद चुनाव हुए है, जिसकी गणना अभी जारी है। शाम 4 बजे तक नतीजे आने के आसार है।
वहीं चुनाव लड़ रहे शशि थरूर के पोलिंग एजेंट सलमान सोज ने चुनाव में धांधली की शिकायत की है। उन्होंने इस मामले में कांग्रेस इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखा है और चुनाव में धांधली की शिकायत की है। सोज ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और तेलंगाना में वोटिंग से पहले, पोलिंग के दौरान और मतदान के बाद गड़बड़ियों का आरोप लगाया। सोज ने कहा- हमने इस बारे में पार्टी के चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री को बता दिया है। सलमान सोज ने अपने पत्र में यह भी कहा कि नियमों के मुताबिक पोलिंग एजेंट को समरी सीट मिलनी चाहिए जो अथॉरिटी की तरफ से नहीं प्रभावित किया गया।
बता दें, करीब 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा। इस बार मुकाबला वरिष्ठ पार्टी नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

