देश के कई हिस्सें अभी तेज गर्मी का कहर झेल रहे है। इसी बीच उत्तर भारत में समय से पहले शुरू हुई गर्मी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। वहीं दिल्ली में 49 डिग्री के पार पारा चला गया है। तो असम में मूसलाधार बारिश से बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। इसी बीच अब बेंगलुरू में बारिश ने कोहराम मचा रखा है। आंधी तूफान के बाद मंगलवार शाम यानी 17 मई को शुरू हुई झमाझम बारिश से सड़कें तालाब बन चुकी है। बारिश के कारण शहर में कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
बतादें कि, मंगलवार को बेंगलुरू का सुहाना मौसम अचानक से बदल गया। यहा पर बारिश कि वजह से जलभराव हो गया जिसने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रिहाइशी इलाकों में काफी पानी भर गया है। यहां तक कि सड़कों पर खड़ी हुई गाड़ियां भी पानी में डूबी हुई है। तो कुछ घरों में बारिश का पानी घुस गया है। वहीं कई हिस्सों में हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

