शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को मिला धमकी भरा पत्र, देहरादून-हरिद्वार के साथ 6 स्टेशनों को दी बम से उड़ाने की धमकी

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को मिला धमकी भरा पत्र, देहरादून-हरिद्वार के साथ 6 स्टेशनों को दी बम से उड़ाने की धमकी

रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को मिला धमकी भरा पत्र, देहरादून-हरिद्वार के साथ 6 स्टेशनों को दी बम से उड़ाने की धमकी

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। रुड़की से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रुड़की रेलवे स्टेशन के एक अधीक्षक को किसी ने धमकी भरा पत्र दिया है, जिसमें नजीबाबाद, लक्सर, रुड़की, देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार के रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी है। बतादें कि जिसने यह धमकी भरा पत्र भेजा है उसने खुद को आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर सलीम अंसारी कहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को शनिवार शाम यानी 7 मई को एक धमकी भरा पत्र मिला, ये पत्र काफी टूटी-फूटी हिंदी में लिखा गया है। इस पत्र में उत्तराखंड के 6 रेलवे स्टेशनों के साथ साथ हरिद्वार कि मंशा देवी, चंडी देवी के साथ अन्य धार्मिक स्थलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। 

इसके साथ ही इस चिट्ठी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को निशाना बनाने की भी बात कही गई है। इस पत्र के मिलने के बाद से ही उत्तराखंड के रेलवे स्टेशनों के साथ प्रमुखता स्थानों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें