रविवार, 26 अप्रैल 2026
Logo
National

"S.E.X." वाली स्कूटी के कारण घर से बाहर नहीं जा पा रही लड़की, यह है पूरा मामला

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
"S.E.X." वाली स्कूटी के कारण घर से बाहर नहीं जा पा रही लड़की, यह है पूरा मामला
News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। यदि आप की गाड़ी का नंबर आप के और आप के परिवार को लिए शर्मिंदगी और मुसीबत का कारण बन जाए तो ऐसे में आप क्या करेंगे? दिल्ली के एक कॉलेज जाने वाली लड़की के साथ कुछ ऐसा ही वाक्य हुआ है। लड़की का असली नाम आप को बता नहीं सकते इसलिए उसका काल्पनिक नाम पूजा बात रहें है। 


पूजा एक मिडिल क्लास परिवार की लड़की है। कॉलेज जाने वाली पूजा ने अपने पिता से जन्मदिन पर पिछले महीने एक स्कूटी की डिमांड की थी। पिता ने बेटी को अपनी जमापूंजी से एक स्कूटी खरीद कर दी। यहां तक सब ठीक चल रहा था, लेकिन दिक्कत शुरू हुई पूजा के गाड़ी के नंबर से। दरअसल RTO से पूजा को जो उसकी गाड़ी का नंबर मिला उसके बीच के अंक में S.E.X अल्फाबेट्स थे।

पूजा के भाई ने जब नंबर प्लेट लगाई तो उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि ये 3 शब्द उनके परिवार के लिए मुसीबत बढ़ाने वाले है। कई लोगों को गाड़ी पर लिखे S.E.X. अल्फाबेट्स अटपटे लगने लगे। फिर क्या होना था रास्ते में आने-जाने वाले कई लोगों ने प्रीति के भाई पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं।

10 हजार गाड़ियों को इस सीरीज के नंबर अलाट हुए
प्रीति के भाई ने घर लौटकर ये सारी बातें परिवार को बताई जिसे सुनकर प्रीति डर गई। जिसके बाद प्रीति ने अपने पिता से गाड़ी का नंबर बदलवाने की बात कही। दिल्ली के आरटीओ के एक अधिकारी से इस मामले पर बात की तो उन्होंने बताया कि करीब दस हजार गाड़ियों को इस सीरीज के नंबर अलॉट हुए हैं। लोगों के तानों से बचने के लिए प्रीति का अब घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। प्रीति अब अपनी गाड़ी का नंबर बदलवाना चाहती हैं लेकिन यहां सवाल ये है कि क्या ऐसा मुमकिन है। इसका जवाब जानने के लिए हमने कमिश्नर ऑफ दिल्ली ट्रांसपोर्ट के.के दहिया से बात की तो उन्होंने बताया कि- ‘एक बार गाड़ी का नंबर अलॉट होने के बाद उसे बदलवाने का अब तक कोई प्रावधान नहीं है क्योंकि ये सारी प्रक्रिया एक  सेट पैटर्न पर चलती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें