N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब "Sunrise Over Ayodhya Nationhood in Our Times" प्रकाशित होते ही विवादों में आ गयी है। किताब में खुर्शीद ने हिंदुत्व की तुलना ISIS और बोकोहराम संगठन से कर दी है। वहीं इस मामले को लेकर दिल्ली के विकिल विवेक गर्ग ने सलमान खुर्शीद के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
किताब में क्या लिखा खुर्शीद ने
सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में लिखा है कि हिंदुत्व साधु संतो सहित सनातन हिंदू धर्म को अलग कर रहा है, जो कि आतंकी संगठन ISIS और बोकोहराम जैसे जिहादी इस्लामिक संगठनो की तरह है।
जानिए चिदंबरम और दिग्विजय सिंह ने क्या कहा
पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिंदबरम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे। चिंदबरम ने इस मौके पर कहा कि अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को दोनों पक्षों ने स्वीकार किया, इसलिए यह सही फैसला है। उन्होंने कहा कि, ऐसा नही है कि यह सही फैसला था 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में जो हुआ वह बहुत ही गलत था। इसने हमारे संविधान को कलंकित किया और दो समुदायों के बीच दूरी पैदा की।
पुस्तक के विमोचन के पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिंदुत्व शब्द का हिंदू धर्म और सनातनी परंपराओ से किसी प्रकार का कोई लेनादेना नही है। उन्होंने RSS पर हमला बोलते हुए कहा कि, हिंदू खतरे में नही है बल्कि ’फूट डालों राज करो’ की मानसिकता खतरें में हैं।
बीजेपी ने लिया आढ़े हाथ
बीजेपी नेताओं ने सलमान खुर्शीद की किताब पर सवाल खड़े किए और कांग्रेस पार्टी को घेरा। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि सोनिया गांधी हिंदूओं का सम्मान करती है तो इस पर सफाई देनी चाहिए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

