
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में नए कोरोना वैरिएंट ओमिक्रॉन ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है। शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली में ओमिक्रॉन वैरिएंट का एक मरीज और मिला है। यह अब नए वैरिएंट से संक्रमित मरीज की संख्या 2 हो गई है। इसके साथ ही अब ओमिक्रॉन वैरिएंट संक्रमित मरीजों की संख्या देश में 33 हो गई है। एक दिन पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र में 7 ओमिक्रॉन वैरिएंट संक्रमित मिले थे। जिसमें से 3 मरीज मुंबई में निकले और 4 मरीज पुणे से सटे पिंपरी चिंचवाड़ जिले में।
7 में से 4 मरीजों को वैक्सीन के दोनों डोज लगे थे
शुक्रवार को महाराष्ट्र में जो 7 ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीज मिले है उनमें से 4 ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई है। वहीं 2 ने वैक्सीन का पहला डोज लगवाया है। वहीं 1 को वैक्सीन को एक भी टीका नहीं लगा है। संक्रमितों में से 4 को किसी भी तरह के लक्षण नहीं है, वहीं बाकी 3 मरीजों में सिर्फ हल्के लक्षण ही पाए गए है।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन संक्रमित
देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में है। यहां संक्रमितों की संख्या 17 पर पहुंच गई है। वहीं 30 से अधिक संदिग्ध कोरोना मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट आनी बाकी है।। उधर बढ़ते नए वैरिएंट को देखते हुए अगले 2 दिनों के लिए मुंबई में धारा 144 लगा दी है।
मुंबई में धारा 144 लागू
ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए पूरे मुंबई शहर में शनिवार और रविवार को धार 144 लागू रहेगी। इस दौरान सभी विरोध मार्चों, रैलियों और बड़ी सभाओं पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश शनिवार से सोमवार सुबह 6:00 बजे तक जारी रहेंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

