मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

लगातार दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने शहबाज शरीफ, PM मोदी ने दी बधाई

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
लगातार दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने शहबाज शरीफ, PM मोदी ने दी बधाई

लगातार दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने शहबाज शरीफ, PM मोदी ने दी बधाई

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शहबाज शरीफ को दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए शहबाज शरीफ को शुभकामनाएं दी है।


दरअसल, बीते सोमवार को शहबाज के पीएम पद की शपथ के बाद भारत की ओर से बधाई संदेश न मिलने पर कई तरह की अटकलें शुरू हो गई थीं, लेकिन फिलहाल उन सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लग गया है।


पहले भी दी बधाई

अप्रैल 2022 में जब शहबाज शरीफ पहली बार प्रधानमंत्री बने थे, तब भी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्हें बधाई दी थी। उस दौरान मोदी ने कहा था कि भारत इस पूरे क्षेत्र में शांति व आतंकवाद मुक्त स्थिरता चाहता है, ताकि हम विकास की चुनौतियों पर ध्यान दे सकें और जनता की भलाई सुनिश्चित करें।

सदन में मिले 201 वोट

पाकिस्तान की संसद भंग होने से पहले शहबाज शरीफ अप्रैल 2022 से अगस्त 2023 तक गठबंधन सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। इस बार वह पीएमएल-एन और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के संयुक्त उम्मीदवार थे, जिन्हें सदन में 201 वोट हासिल हुए।


वहीं, जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उनके प्रतिद्वंद्वी उमर अयूब खान को 92 वोट मिले। शहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें और लगातार दूसरी बार इस पद पर चुने जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें