शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

मंत्रालय मिलते ही एक्शन में शिवराज, मध्यप्रदेश भवन में अधिकारीयों की बुलाई बैठक, दिए जरुरी दिशा निर्देश

10 जून, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मंत्रालय मिलते ही एक्शन में शिवराज, मध्यप्रदेश भवन में अधिकारीयों की बुलाई बैठक, दिए जरुरी दिशा निर्देश

मंत्रालय मिलते ही एक्शन में शिवराज, मध्यप्रदेश भवन में अधिकारीयों की बुलाई बैठक, दिए जरुरी दिशा निर्देश

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। मोदी मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा हो गया है। पहली बार केंद्रीय मंत्री बने शिवराज सिंह चौहान को पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। शिवराज को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्रालय भी संभालेंगे। 


मंत्रालय मिलते ही एक्शन में शिवराज 

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्री रहे नरेन्द्र सिंह तोमर वाली भूमिका में शिवराज आ गए हैं। नरेंद्र सिंह तोमर के पास भी कृषि विभाग के साथ ही पंचायती राज और ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी थी। अब ये दोनों ही विभाग शिवराज सिंह चौहान को सौंप गए हैं। जिम्मेदारी मिलते ही शिवराज सिंह चौहान एक्शन में आ गए हैं। शिवराज ने दोनों ही विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई।  


एमपी भवन में बुलाई बैठक 

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री चौहान ने एमपी भवन में विभागों के प्रमुख अधिकारियों के साथ पहली अनौपचारिक बैठक की है। अधिकारियों को विभागों के प्रमुख विषयों पर सामान्य जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। शिवराज सिंह चौहान कल मंगलवार को सुबह मंत्रालय जाकर पदभार ग्रहण करेंगे और बैठक लेंगे।


ये अधिकारी रहे शामिल

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अधिकारियों के साथ की गई पहली अनौपचारिक बैठक में कृषि मंत्रालय के सचिव मनोज आहूजा, ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव शैलेंद्र सिंह, भूमि संसाधन विभाग के सचिव मनोज जोशी और कृषि मंत्रालय के उपसचिव तेजस्वी नायक शामिल थे। 


शिवराज के पास शासन का व्यापक अनुभव

मध्य प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री रह चुके शिवराज का शासन में व्यापक अनुभव और ग्रामीण आबादी के साथ गहरा जुड़ाव रहा है। केंद्रीय कृषि मंत्री के रूप में चौहान की नियुक्ति से कृषि क्षेत्र और कृषक समुदाय के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने में सरकार के प्रयासों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें