रविवार, 26 अप्रैल 2026
Logo
National

उत्तर प्रदेश में गरजे शिवराज, बोले - ये अखिलेश नहीं 'दंगेश' है, बताया अखिलेश की समाजवाद का मतलब

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
उत्तर प्रदेश में गरजे शिवराज, बोले - ये अखिलेश नहीं 'दंगेश' है, बताया अखिलेश की समाजवाद का मतलब

उत्तर प्रदेश में गरजे शिवराज, बोले - ये अखिलेश नहीं 'दंगेश' है, बताया अखिलेश की समाजवाद का मतलब

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

लखनऊ, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। उत्तर प्रदेश में 5वें चरण का मतदान रविवार को खत्म हो गया है, शेष दो चरणों के लिए राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोई कसर नहीं छोड़ते हुए उत्तर प्रदेश के रण में तूफानी दौरे कर जनसभाओं को संबोधित कर रहें है। शिवराज आज यूपी के घोसी, मऊ, सिकंदरपुर और बलिया सहित छह विधानसभा सीटों के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भगवान का अवतार बताया और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर जम कर निशाना साधा। 

 

यह भी पढ़े : ब्यूटीशियन गर्लफेंड को घुमाने के बहाने लेकर गया और होटल के कमरे में मार दी गोली


अपराधी बिलों में नहीं जेलों में है
घोसी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'अखिलेश' को 'दंगेश' बताया। उन्होंने कहा सपा सरकार में चारो तरफ अपराधी थे; मुख्तार अंसारी, आजम खान पता नहीं कौन-कौन से खान थे। ये सभी जनता को खा जा रहे थे लेकिन, जब से बाबा आएं हैं किसी का पता चला है क्या.... बता दो! मुख्यमंत्री ने कहा, ये सब बिलों में नहीं बल्कि जेलों में पड़े हैं। जो बाहर थे वो खुद ही जेल में चले गए यह सोच के की पता नहीं बचेंगे या नहीं। 

मोदी योगी को बताया भगवान का अवतार
मुख्यमंत्री ने कहा, सपा, बसपा या कांग्रेस हो ये हमारा कभी भला नहीं कर सकते। अगर उत्तरप्रदेश को कोई बनाएगी तो वो है भारतीय जनता पार्टी! मुख्यमंत्री ने मोदी और योगी को भगवान का अवतार बताते हुए कहा, यह हमारा सौभाग्य है कि, मोदी और योगी की जोड़ी हमें मिली है। भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कहा था, "यदा यदा ही धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्
परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम् ।
धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे ॥"
जब-जब धर्म की हानी होगी पाप, अत्याचार, अन्याय बढ़ेगा तब-तब धर्म की रक्षा और अधर्म के नाश के लिए, सज्जनों के उद्धार के लिए और अत्याचारियों के संहार के लिए मैं, बार बार जन्म लूंगा।
 

'समाजवादी' का मतलब समझाया
मुख्यमंत्री ने 'समाजवादी' का मतलब बताते हुए कहा, यूपी की जनता गुंडाराज और माफिया राज से परेशान रही है। अखिलेश की समाजवादी का मतलब है।
स - साम्प्रदायिकता
मा - माफियाराज
ज - जातिवाद
मुख्यमंत्री ने कहा, अखिलेश के समाजवाद की यही व्याख्या है। इस समाजवाद से जनता परेशान थी इसे योगी आदित्यनाथ जी ने समाप्त किया है। समाजवादी पार्टी प्रदेश का भला नहीं कर सकती। उन्होंने कांग्रेस की हालत "इस दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा" की तरह हो गई है।

मोदी का प्रभाव पूरे विश्व में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए सीएम ने कहा, रूस और यूक्रेन युद्ध में हमारे देश के कई विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। ये प्रधानमंत्री मोदी का प्रभाव है कि युद्ध की विषम परिस्थितियों में भी भारत के विद्यार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इससे पहले भी विश्व में जहां कहीं भी संकट की स्थिति बनी, तो प्रधानमंत्री ने वहां फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकलवाया। कोरोना संकट में भी गरीबों के लिए मुफ्त अनाज की व्यवस्था की।
 

सपा ने कभी गरीबों की चिंता नहीं की
मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री ने कोरोना से बचाव के लिए देश में ही टीका तैयार करवाया। यही अखिलेश यादव हैं जो पहले बोलते थे यह मोदी टीका है, इसे मत लगवाना और बाद में अपनी जान बचाने खुद ही चुपके से टीका लगवा आए। समाजवादी पार्टी ने कभी गरीबों की चिंता नहीं की। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में योगी जी ने 35 लाख से अधिक गरीबों को अभी पक्के मकान बनाकर दिए और गरीबों को नि:शुल्क राशन उपलब्ध कराने का काम किया।

अखिलेश की तुलना औरंगजेब से की
अखिलेश यादव की तुलना औरंगजेब से करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, जो अपने बाप का नहीं हुआ वह आपका कहां से होगा? यह मैं नहीं, खुद मुलायम सिंह यादव जी कहते हैं। आज के औरंगजेब तो अखिलेश यादव ही हैं, जिन्होंने सत्ता के लालच में 5 साल पहले अपने पिता को ही पार्टी से बाहर कर उस पर कब्जा किया था। सीएम ने कहा, उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार में 700 से ज्यादा दंगे हुए, चारों तरफ गुंडागर्दी का राज था, लेकिन जब से बाबा आये हैं, तब से अपराधी जेल में पड़े हैं और चारों तरफ विकास का बोलबाला है। 
 

One World One Grid One Modi One Saviour
सिकंदरपुर बलिया में मुख्यमंत्री शिवराज ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कहते हैं-
One World One Grid One Modi
मैं इसमें जोड़ता हूं- One Saviour युद्ध में यूक्रेन में भारतीय फंस गए तो प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी भारतीयों को सुरक्षित वापस हम लाएंगे। उन्होंने कहा, अखिलेश के राज में जो योजनाएं बनती थीं, उसका पैसा उनके परिवार में बंट जाता था। उनकी सरकार में जो गुंडे खिलखिलाते थे, अब वह जेलों में बिलबिला रहे हैं। कई तो जेल से बाहर ही नहीं आना चाहते, वो कहते हैं बाहर योगीजी का बुलडोजर है। 

एक दूसरे की टांग खिंच रहीं कांग्रेस, सपा और बसपा
सीएम ने कहा, कांग्रेस, सपा और बसपा ने प्रदेश का विकास नहीं किया। ये तो दूसरे नंबर की ही लड़ाई लड़ रहे हैं। एक-दूसरे की टांग खींच रहे हैं। अखिलेश का जिसने भी साथ दिया, उसका सत्यानाश ही हो गया। राहुल गांधी ने तौबा की, फिर बुआ भी पछताईं। सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव को यह बताना होगा कि उनका पाकिस्तान कनेक्शन क्या है। उनकी सभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे क्यों लगते हैं।
 

बहुत प्रयास के बाद, रास्ते पर आया है उप्र
मुख्यमंत्री ने कहा, बहुत सारे प्रयास के बाद, उत्तर प्रदेश रास्ते पर आया है। मैं आप लोगो से अपील करता हूं कि कोई गलती न करें। असगर समाजवादी पार्टी के लोग सत्ता में आए तो वो एक बार फिर दंगाई बन जाएंगे। मोदी जी के आशीर्वाद से विकास और जनकल्याण के काम जो यहां हुए हैं उसे देखते हुए स्पष्ट रूप से भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड तोड़ विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा, सपा के लोगों का 10 मार्च के बाद पता नहीं चलेगा, 10 मार्च तक ये चाहे जो कह लें।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें