मंगलवार, 21 अप्रैल 2026
Logo
National

बिहार चुनाव में चौंकाने वाले नतीजे! 27 वोट से जीत, 11 सीटों पर कांटे की टक्कर — NDA ने 202 सीटें जीतीं

15 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बिहार चुनाव में चौंकाने वाले नतीजे! 27 वोट से जीत, 11 सीटों पर कांटे की टक्कर — NDA ने 202 सीटें जीतीं

बिहार चुनाव में चौंकाने वाले नतीजे! 27 वोट से जीत, 11 सीटों पर कांटे की टक्कर — NDA ने 202 सीटें जीतीं

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार नतीजे सिर्फ चौंकाने वाले नहीं, बल्कि इतिहास रचने वाले रहे। कई सीटों पर बटन दबते ही राजनीतिक किस्मत का फैसला सिर्फ कुछ दर्जन वोटों में तय हुआ। जेडीयू, भाजपा, आरजेडी, कांग्रेस और अन्य दलों के कई दिग्गजों को छोटी-छोटी चूक भारी पड़ गई, तो कुछ प्रत्याशी बेहद मामूली अंतर से विजेता बने।


243 सीटों वाली विधानसभा में NDA ने 202 सीटों पर कब्जा जमाकर शानदार जीत दर्ज की, जबकि सत्ता परिवर्तन का दावा करने वाला महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर सिमट गया। इस बार भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि जेडीयू को 85 और आरजेडी को 25 सीटों पर जीत मिली।


बंपर मुकाबला: सिर्फ 27 वोट के अंतर से जीत!

इस चुनाव का सबसे रोमांचक परिणाम रहा जेडीयू के रामचरण शाह का, जिन्होंने सिर्फ 27 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार दीपू सिंह को मात दी।

इसके बाद रामगढ़ सीट रही, जहां बसपा के सतीश कुमार ने 30 वोटों से भाजपा के अशोक कुमार सिंह को हराया।

कुल 11 उम्मीदवार ऐसे रहे, जिनकी जीत 1,000 वोट से भी कम के अंतर पर हुई।


इन सीटों पर रहा जबरदस्त ‘फोटो-फिनिश’ मुकाबला

1️⃣ अगिआंव — BJP के महेश पासवान, 95 वोट से विजेता

महेश पासवान ने CPI(ML) उम्मीदवार शिव प्रकाश रंजन को 95 वोट से पछाड़ा।

2️⃣ नबीनपुर — JDU के चेतन आनंद, 112 वोट से जीते

उन्होंने RJD उम्मीदवार अमोद कुमार सिंह को मामूली अंतर से हराया।

3️⃣ ढाका — RJD के फैसल रहमान, 178 वोट से जीत

फैसल ने BJP के पवन कुमार जायसवाल को हराया।

4️⃣ फारबिसगंज — कांग्रेस के मनोज विश्वास, 221 वोट से विजयी

उन्हें 1,20,114 वोट मिले, BJP के विद्या सागर केशरी दूसरे नंबर पर रहे।

5️⃣ बलरामपुर — LJP(R) की संगीता देवी, 389 वोट से जीत

AIMIM प्रत्याशी मोहम्मद आदिल हुसैन को पीछे छोड़ा।

6️⃣ चनपटिया — कांग्रेस के अभिषेक रंजन, 602 वोट से विजेता

BJP उम्मीदवार उमाकांत सिंह हार गए।

7️⃣ जहानाबाद — RJD के राहुल कुमार, 793 वोट की जीत

राहुल को 86,402 वोट, JDU के चंदेश्वर प्रसाद को 85,609 वोट मिले।

8️⃣ बोधगया — RJD उम्मीदवार कुमार सर्वजीत, 881 वोट से जीते

सर्वजीत को 1,00,236 वोट, जबकि LJP(R) के श्यामदेव पासवान को 99,355 वोट।

9️⃣ बख्तियारपुर — LJP(R) के अरुण कुमार, 981 वोट से विजेता

उन्होंने RJD के अनिरुद्ध कुमार को हराया। कुल वोट — 88,520।


नीतीश सरकार के 29 मंत्रियों में से 28 जीते, सिर्फ एक मंत्री हारे

चुनाव में नीतीश कैबिनेट के कुल 29 मंत्री मैदान में थे, जिनमें से 28 ने जीत हासिल की, जबकि चकाई से सुमित सिंह हार गए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें