शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Logo
National

सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया

सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में पकड़ा गया। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।


सूत्रों ने बताया कि वह पिछले सात दिनों से पुलिस हिरासत में है। आगे की जानकारी का इंतजार है। बराड़ ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की ओर से मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। मूसेवाला की हत्या इसी साल 29 मई को की गई थी। बराड़ के खिलाफ 2 जून को एक दूसरी हत्या के मामले में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।


सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़, श्री मुक्तसर साहिब का मूल निवासी है और 2017 में छात्र वीजा पर कनाडा गया था। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य है। मूसेवाला की हत्या छह शार्पशूटरों ने की थी। उनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें