शनिवार, 02 मई 2026
Logo
National

बहन बनी सौतन: साली का आया जीजा पर दिल, शादी करके बसा लिया घरबार, सगी बहन को निकाल दिया घर से बाहर, पढ़िये पूरी खबर

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बहन बनी सौतन: साली का आया जीजा पर दिल, शादी करके बसा लिया घरबार, सगी बहन को निकाल दिया घर से बाहर, पढ़िये पूरी खबर

बहन बनी सौतन: साली का आया जीजा पर दिल, शादी करके बसा लिया घरबार, सगी बहन को निकाल दिया घर से बाहर, पढ़िये पूरी खबर

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

कुशीनगर, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर में अजब प्रेम की गजब कहानी का एक मामला सामने आया है। जीजा और साली का प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि अंजाम की परवाह किए बगैर दोनों ने शादी रचा ली। शख्‍स की पत्‍नी ने इस संबंध पर ऐतराज जताते हुए इसका विरोध किया तो पति ने उन्‍हें घर से निकाल दिया। एक बच्‍चे की बेघर मां ने न्‍याय और अधिकार के लिए कोर्ट पहुंच गई। अब कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 


पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। दो राज्‍यों के बीच का मामला होने के कारण यह केस पेचीदा हो गया है। कुशीनगर जनपद के तरेयां सुजान थाना क्षेत्र के परसौनी भरपटिया गांव निवासी शख्‍स की शादी बिहार के गोपालगंज के कल्‍याणपुर गांव निवासी एक युवती से शादी हुई थी। बताया जाता है कि साली का दिल पिंटू पर आ गया था और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्‍थापित हो गया।

जानकारी के अनुसार, पिंटू राजभर की शादी वर्ष 2019 में बिहार के गोपालगंज निवासी एक युवती से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। शादी के बाद पिंटू का ससुराल आना-जाना रहता था। इस बीच, उनकी साली और उनके बीच प्रेम संबंध स्‍थापित हो गया। पिंटू की पत्‍नी ने इसे जीजा-साली के बीच का रिश्‍ता मानकर नजरअंदाज करती रहीं। दूसरी तरफ पिंटू का अपनी ही साली के साथ इश्‍क लगातार मजबूत होता रहा। बाद में पिंटू ने अपनी ही साली से शादी रचा ली। बहन के सौतन बनने पर पिंटू की पत्‍नी बिफर उठीं और इसका विरोध किया। इस पर पिंटू ने अंजाम की परवाह किए बगैर पहली पत्‍नी को घर से निकाल दिया।

मारपीट का भी आरोप
पिंटू की पहली पत्‍नी का आरोप है कि उनकी बहन से शादी करने के बाद पति पिंटू ने उनके साथ मारपीट भी की। पीड़िता का आरोप है कि इस संबंध का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाने लगी और एक दिन उन्‍हें घर से निकाल दिया गया। हर तरफ से निराश होकर पीड़िता ने कोर्ट से न्‍याय की गुहार लगाई। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिंटू समेत 5 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अब इस मामले की छानबीन की जा रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें