रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

इस साल अब तक 4.28 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
इस साल अब तक 4.28 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

इस साल अब तक 4.28 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

जम्मू। वार्षिक अमरनाथ यात्रा अब अपने अंतिम चरण में दाखिल हो चुकी है। 1 जुलाई से शुरू हुई बाबा बर्फानी की यह यात्रा 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। अब तक 41 दिन (10 अगस्त) तक 4,28,318 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन किए हैं। पिछले साल के मुताबिक 123,825 ज्यादा लोगो ने दर्शन किए है। हालांकि यात्रा अपने अंतिम चरण में है इसलिए श्रद्धालुओं की संख्या में धीरे-धीरे कमी देखने को मिल रही है।


यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के बेहद कड़े इंतजाम किए हुए है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीएपीएफएस और यूटी प्रशासन की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच, लंगर, स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छता और परिवहन की उत्कृष्ट व्यवस्था के साथ यात्रा नि:शुल्क संपन्न हो रही है। यात्रा में यूएसए, नेपाल, सिंगापुर, मलेशिया और दक्षिण-कोरिया से विदेशी तीर्थयात्री भी शामिल हुए। देश की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान, आध्यात्मिक गुरु जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी पवित्र गुफा पहुंच कर बाबा बर्फानी के दर्शन किए है।

 

मौसम भी अब तक कुल मिलाकर अनुकूल रहा है। इस साल की अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई को शुरू होने के बाद से वर्तमान यात्रा के दौरान मरने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 44 हो गई है। पिछले साल यह आंकड़ा 71 पर था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें