गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

कोरोना से संक्रमित होने के बाद सोनिया गांधी हुई गंगाराम अस्पताल में भर्ती, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दी जानकारी

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कोरोना से संक्रमित होने के बाद सोनिया गांधी हुई गंगाराम अस्पताल में भर्ती, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दी जानकारी

कोरोना से संक्रमित होने के बाद सोनिया गांधी हुई गंगाराम अस्पताल में भर्ती, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दी जानकारी

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। इसी के बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी कोरोना की चपेट में आ गई थी। जिसके बाद आज यानी 12 जून को उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस बात की जानकारी दी है। उनकी माने तो सोनिया की हालत अभी स्थिर है और उन्हें अस्पताल में सिर्फ निगरानी के लिए रखा गया है। आपको बतादें कि, अब तक दो बार उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। वो पिछले लगभग 10 दिनों से बीमार चल रही हैं।


बतादें कि, 2 जून को सोनिया गांधी कोरोना की चपेट में आई थी। तब भी सुरजेवाला ने ही उनकी सेहत को लेकर जानकारी दी थी। कोरोना से संक्रमति होने के बाद उन्हें हल्का बुखार रह रहा था। इसके साथ ही उनमें कोरोना के हल्के लक्षण भी नजर आ रहे थे। जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। 


 

वहीं बीते पिछले दिनों देश में लगातार देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के कई नेता कोरोना की चपेट में आ गए थे। अध्यक्ष सोनिया गांधी और संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी कोरोना की चपेट में आ गई थी। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी थी। 

 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें