सोमवार, 31 अगस्त 2026
Logo
National

सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल की चुनी गईं अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष पर सस्पेंस बरकरार

08 जून, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल की चुनी गईं अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष पर सस्पेंस बरकरार

सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल की चुनी गईं अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष पर सस्पेंस बरकरार

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों के ऐलान के बाद I.N.D.I.A. ब्लॉक विपक्ष की भूमिका के लिए तैयार है। शनिवार शाम पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की बैठक हुई। इसमें सभी नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद और राज्यसभा सांसद शामिल हुए। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने बताया कि सोनिया गांधी को निर्विरोध कांग्रेस संसदीय दल (CPP) चेयरपर्सन (अध्यक्ष) चुना गया। इसके लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रस्ताव रखा था। दूसरी ओर, इंडिया ब्लॉक के अन्य दलों ने भी अपने-अपने सांसदों के साथ बैठक कीं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में भी दिल्ली के अशोका होटल में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी से नेता प्रतिपक्ष बनने का अनुरोध किया। हालांकि, राहुल ने इसके लिए थोड़ा समय मांगा। खड़गे ने कांग्रेस नेताओं के लिए होटल अशोका में आज डिनर का आयोजन किया है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में चुनाव नतीजों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें