
रायपुर। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपने राजनीतिक रिटायरमेंट का इशारा कर दिया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस के महा अधिवेशन में भाषण देते हुए सोनिया गांधी ने कहा, उनकी पारी का अंत भारत जोड़ो यात्रा से बेहतर नहीं हो सकता। हालांकि सोनिया गांधी ने फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया है कि, वो भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम चरण के बाद ही सन्यास लेंगी या फिर दूसरे चरण के बाद।
सोनिया गांधी ने कहा, "2004 और 2009 में हमारी जीत के साथ-साथ डॉ. मनमोहन सिंह के कुशल नेतृत्व ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हुई, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई।" वहीं बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार संवैधानिक मूल्यों को कुचल रही है और संवैधानिक संस्थाओं पर RSS-BJP का कब्जा है। इस दौरान सोनिया ने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि इसने जनता को कांग्रेस के साथ जुड़ाव को जीवंत किया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने लोकतंत्र को मजबूत किया।
सोनिया ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा सफल हुई है। राहुल गांधी ने मुश्किल यात्रा को मुमकिन किया। इसने जनता के साथ कांग्रेस के जुड़ाव को जीवंत किया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

