
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में स्पेशल सेल की टीम ने छापेमारी की है। स्पेशल सेल की टीम ने न्यूज क्लिक के परिसरों पर छापा मारा है। न्यूज क्लिक की फंडिंग को लेकर ईडी ने पहले छापेमारी की थी। उनके कुछ इनपुट के बाद स्पेशल सेल छापेमारी कर रही है। छापेमारी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस, मोबाइल जब्त किए हैं। न्यूज क्लिक पर विदेशी फंडिंग के मामले में केस दर्ज हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक, एनडीटीवी के पूर्व प्रबंध संपादक औनिंद्यो चक्रवर्ती, उर्मिलेश और अभिसार शर्मा को आतंकी संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं सांस्कृतिक कार्यकर्ता सोहेल हाशमी के घर पर पुलिस ने छापा मारा। न्यूज क्लिक के सीईओ प्रबीर पुरकायस्थ के घर पर भी पुलिस ने रेड मारी है। साथ ही भाषा सिंह और तीस्ता के घर पर भी छापेमारी चल रही है।
नया केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने न्यूज क्लिक के कुछ पत्रकारों के लैपटॉप और मोबाइल फोन का डंप डाटा रिकवर किया। स्पेशल सेल ने नया केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
साल 2021 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सबसे पहले न्यूज क्लिक को मिली अवैध फंडिंग को लेकर मुकदमा दर्ज किया था। ये संदिग्ध फंडिंग चीनी कंपनियों के जरिए न्यूज क्लिक को प्राप्त हुई थी। इसी के बाद ईडी ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी। हालांकि, हाई कोर्ट ने उस वक्त न्यूज क्लिक के प्रमोटरों को गिरफ्तारी से राहत दी थी। अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल न्यूज क्लिक और इससे जुड़े पत्रकारों के यहां छापेमारी की कार्रवाई कर रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

