N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोराना की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है। वहीं सरकार की कोशिश है कि देश के लोगों को पूरी तरह वैक्नीनेटिड किया जाए। यही कारण है कि देश में तेजी के साथ टीकाकरण किया जा रहा है। जनवरी में 15 साल से उपर के सभी किशोर और किशोरियों को वैक्टीनेटिड किया जा रहा है।
12 से 18 साल के बच्चों के लिए वैक्सीन को मंजूरी
भारत के औषधि महानियंत्रक (DGGI) ने 12 से 18 साल आयु वर्ग के बच्चों के लिए बायोलॉजिकल-ई के कोविड 19 वैक्सीन कार्बोवैक्स(Corbevax) के इस्तेमाल को अंतिम मंजूरी दे दी है।
पहली स्वदेशी रुप से विकसित है कार्बोवैक्स
कोविड 19 के खिलाफ भारत के पहले स्वदेशी रुप से विकसित रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन (आरबीडी) प्रोटीन सब यूनिट वैक्सीन कार्बोवैक्स को 12 से 18 साल आयु वर्ग के लिए उपयोग किया जाएगा। इसके लिए दवा नियामक से आपातकालनी उपयोग की मंजूरी मिली है। हैदराबाद की कंपनी बॉयोलॉजिकल-ई द्वारा 12 से 18 साल तक के बच्चों के लिए इसे विकसित किया गया है। वैक्सीन की 30 करोड़ खुराक सरकार खरीद रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

