सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में एसपीओ की मौत, भाई घायल

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में एसपीओ की मौत, भाई घायल

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में एसपीओ की मौत, भाई घायल

N
डेस्क रिपोर्टर

श्रीनगर, (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार को आतंकवादियों की गोलीबारी में एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शहीद हो गए, जबकि उनका भाई घायल हो गया, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।


पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम बडगाम जिले के चटाबुग गांव में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में एसपीओ इशफाक अहमद डार घायल हो गए। बाद में उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

सूत्रों ने कहा, मारे गए एसपीओ के भाई उमर अहमद डार का श्रीनगर के बेमिना अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

--आईएएनएस
एसजीके/एएनएम

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें