
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भारतीय जीवन बीमा निगम के IPO की वजह से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की ब्रांच 8 मई यानी रविवार को भी खुली रहेगी।
SBI व PNB ने अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि LIC IPO 4 मई से खुला है और 9 मई को बंद होगा, यानी शनिवार और रविवार को भी निवेशक इसमें बोली लगा सकेंगे। इसी को देखते हुए SBI और PNB में रविवार को भी अपनी ब्रांच खुले रखने का फैसला किया है। दोनों बैंक ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है।
एसबीआई ने कहा कि हमें यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि LIC IPO के लिए अप्लाई करने वाले ग्राहकों की सुविधा के लिए SBI की सभी ब्रांच 8 मई 2022 यानी रविवार को भी एप्लीकेशन स्वीकार करने के लिए खुली रहेगी। PNB ने ट्वीट के साथ-साथ बयान भी जारी किया है। बयान में कहा गया है कि बैंक अपनी सभी 10088 ब्रांच 8 मई को खुली रखेगा, ताकि मेगा LIC IPO के लिए एप्लीकेशन की प्रोसेसिंग की जा सके।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

