N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डिस्क। कल, 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण में साल 2022-23 का बजट पेश किया। इस बजट मे पेट्रोलियम, उर्वरक और खाद्य पदार्थों पर मिलने वाली सब्सिडी को कम किया गया हैं। आंकड़ों के अनुसार देखे तो सबसे ज्यादा कटौती लगभग 28% की खाद्य सब्सिडी में हुई है। वहीं स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, रक्षा जैसे क्षेत्रों में बजट को बढ़ाया गाया।
आंकड़ों के अनुसार, इस बजट में खाद्य सब्सिडी के लिए 2.1 लाख करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। वहीं 2021-22 के संशोधित बजट में यह रकम 2.9 लाख करोड़ रुपए थी। मतलब इस बार इसमें लगभग 27.59% की कटौती की गई है। इसी तरह खेती के लिए मायने रखने वाली उर्वरक सब्सिडी में भी लगभग 25% की कटौती हुई हैं। यह बीते वित्त वर्ष में 1.50 लाख करोड़ थी और अब ये 1.40 लाख करोड़ रुपए हो गई है। पेट्रोलियम पदार्थों पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस, आदि पर पिछले साल 6,500 करोड़ रुपए कि सब्सिडी दी थी। वहीं इस बार 10.76% की कटौती कर इसका आंकड़ा 5,800 करोड़ रुपए हो गया है।
बतादें कि, सरकार के कुल खर्च में करीब 10% हिस्सा सब्सिडी पर जाता है। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (MNREGA) का बजट 98,000 करोड़ रुपए से लेकर 73,000 करोड़ रुपए पर ले लाया गया है। मतलब 25% की कटौती की गई है। वहीं ग्रामीण विकास के बजट में 0.3% की कटौती कि गई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

