
कोलकत्ता। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद अब मुख्यमंत्री के नाम पर भी तस्वीर साफ हो गई है। Suvendu Adhikari राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। BJP विधायक दल की बैठक से पहले ही उनके नाम पर सहमति बन गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राज्य में दो उप-मुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे। इनमें एक नाम Roopa Ganguly का तय माना जा रहा है। दूसरा डिप्टी CM दार्जिलिंग क्षेत्र से किसी पुरुष विधायक को बनाया जा सकता है।
अमित शाह की मौजूदगी में होगी औपचारिक घोषणा
सुवेंदु अधिकारी शुक्रवार को कोलकाता के कंवेंशन सेंटर पहुंच चुके हैं, जहां BJP विधायक दल की बैठक होनी है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक ऐलान करेंगे। सुबह जब अमित शाह कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे, तब सुवेंदु अधिकारी ने खुद उनका स्वागत किया। BJP ने शाह को विधायक दल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
गृह मंत्रालय भी संभालेंगे सुवेंदु
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री बनने के बाद सुवेंदु अधिकारी अपने पास गृह मंत्रालय का प्रभार भी रखेंगे। पार्टी बंगाल में कानून-व्यवस्था और राजनीतिक हिंसा के मुद्दे को प्राथमिकता देने की तैयारी में है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि BJP बंगाल में मजबूत प्रशासनिक संदेश देने के लिए गृह विभाग सीधे मुख्यमंत्री के पास रखना चाहती है।
भवानीपुर और नंदीग्राम की जीत से बने सबसे बड़े चेहरे
सुवेंदु अधिकारी इस चुनाव में BJP के सबसे बड़े चेहरे बनकर उभरे। उन्होंने मुख्यमंत्री Mamata Banerjee को भवानीपुर सीट से हराया। इसके अलावा वे नंदीग्राम सीट से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने में भी सफल रहे। 2021 के चुनाव में भी उन्होंने नंदीग्राम से ममता बनर्जी को मात दी थी। यही जीत उन्हें BJP के सबसे प्रभावशाली नेताओं में ले आई।
कल ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण
कोलकाता के Brigade Parade Ground में शनिवार सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। BJP इसे ऐतिहासिक राजनीतिक आयोजन के रूप में पेश कर रही है। समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi, अमित शाह समेत NDA शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
207 सीटों की जीत से बदली बंगाल की राजनीति
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में BJP ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 294 में से 207 सीटें जीती हैं। पहली बार राज्य में पार्टी अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है। इन नतीजों ने बंगाल की राजनीति का पूरा समीकरण बदल दिया है और अब सबकी नजर नई सरकार के पहले फैसलों पर टिकी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

