N
डेस्क रिपोर्टर
तिरुवनंतपुर, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इसी बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से लौटे केरल में एक शख्स में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए हैं। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहां के स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने इस बात की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि, वो तीन दिन पहले UAE से वापस लौटा है।
इस शख्स में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद उसके सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। गुरुवार शाम यानी 14 जुलाई को उसकी रिपोर्ट आने की संभावना है।
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बृहस्पतिवार यानी 14 जुलाई को बताया कि, इस मरीज के सैंपल को जमा कर जांच के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजे गया है। उन्होंने आगे बताया कि, जांच के नतीजे मिलने के बाद ही मंकीपॉक्स होने की पुष्टि की जा सकती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

