
लद्दाख में एक अप्रत्याशित घटना में भारतीय सेना के कुछ जवानों के शहीद होने की आशंका है। एक रक्षा अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि शुक्रवार को दौलत बेग ओल्डी इलाके में टैंक द्वार नदी पार करने की ड्रिल (Tank Exercise) चलाई जा रही थी। इस अभ्यास के दौरान अचानक नदी में पानी का स्तर बढ़ने लगा। कुछ सैनिकों के बहने और शहीद होने की आशंका है।
टी-72 टैंक पर सवार थे करीब 5 जवान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात को नदी में टैंक अभ्यास चल रहा था। टी-72 टैंक पर एक जेसीओ समेत 5 जवान सवार थे। सेना तलाशी अभियान चला रही है। इनमें से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं। यह घटना नदी में अचानक जल स्तर बढ़ने के कारण हुई है। अभी इस बारे में ज्यादा जानकारी मिलने का इंतजार है।
चीन बॉर्डर के करीब हुआ हादसा
अभ्यास के दौरान टैंक हादसा चीन से सटी सीमा के करीब हुआ है। यह इलाका गलवान घाटी के पास है। बताया जा रहा है कि जिस नदी में हादसा हुआ, वो गलवान के पहाड़ी इलाके की ओर जाती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

