शनिवार, 25 जुलाई 2026
Logo
National

देश में पर्यटकों की पहली पसंद ताज, फतेहपुरसीकरी टॉप 10 सूची से बाहर, देखिए पूरी लिस्ट

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश में पर्यटकों की पहली पसंद ताज, फतेहपुरसीकरी टॉप 10 सूची से बाहर, देखिए पूरी लिस्ट

देश में पर्यटकों की पहली पसंद ताज, फतेहपुरसीकरी टॉप 10 सूची से बाहर, देखिए पूरी लिस्ट

N
डेस्क रिपोर्टर

आगरा। ताजमहल को यूं ही दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कलाकृति नहीं कहा जाता। टिकट बिक्री और जमा राजस्व के आधार पर तैयार भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की सूची में ताजमहल देश का सबसे अधिक लोकप्रिय स्मारक बना है, जिसे अधिकतम दर्शकों द्वारा देखा जाता है। आगरा किला पांचवें स्थान पर है। वरिष्ठ अधिकारी केसी जैन ने आरटीआई के जरिए संस्कृति मंत्रालय से यह जानकारी हासिल की है।


देशभर के 3695 संरक्षित स्मारकों और स्थलों में से ताजमहल नंबर वन बना है। दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल को देखने के लिए देश में सबसे ज्यादा सैलानी आ रहे हैं। दूसरे स्थान पर दिल्ली का लाल किला है। तीसरे पर चेन्नई के ममल्लापुरम के स्मारक हैं। आगरा किला का पांचवां स्थान है। आगरा जिले में ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी विश्वदाय स्मारक हैं। इनमें से फतेहपुरसीकरी टॉप 10 सूची में भी शामिल नहीं है।


वित्तीय वर्ष 2021-22 में सबसे ज्यादा पर्यटक ताजमहल पर पहुंचे थे, जिनसे टिकट के रूप में 25.61 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि 2019-20 में यह 97.11 करोड़ तक पहुंच गई थी। तब सैलानियों की संख्या 51 लाख थी, जबकि साल 2021-22 में यह 33 लाख रह गई। 


देश के सबसे देखे जाने वाले 10 स्मारक

1 - आगरा ताजमहल : 3333533

2 - दिल्ली लाल किला : 1329080 

3 - चेन्नई ममल्लापुरम स्मारक : 1287134

4 - दिल्ली कुतुब मीनार : 1166120

5 - आगरा आगरा किला : 1041060

6 - हैदराबाद गोलकोंडा किला : 948483

7 - भुवनेश्वर कोणार्क का सूर्य मंदिर :  673205

8 - गोवा अगुड़ा किला : 657813

9 - जोधपुर चित्तौडगढ़ का किला : 590677 

10 - मुंबई शनवरवाड़ा : 516926

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें