N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। नेपाल में एक विमान के लापता होने की खबर सामने आई है। इसी बीच कहा जा रहा है कि यह क्रैश हो गया है। इस विमान को मुस्तांग के लार्जुंग में दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में देखा गया। वहां रहने वाले लोगों पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि, वहां उन्होंने आग की तेज लपटें देखी है।
रविवार यानी 29 मई कि सुबह नेपाल के तारा एयर का एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से अचानक से संपर्क टूट गया। इस विमान पर चालक दल के साथ साथ 22 लोग सवार थे। इसके साथ ही ये फ्लाइट पोखरा से जॉमसम जा रही थी।
खराब मौसम के चलते रेस्क्यू के लिए भेजा गया हेलीकॉप्टर भी वापस पोखरा आ गया। वहीं सेना का भी हेलीकॉप्टर दुर्घटना के संभावित स्थान तक नहीं जा सका। जिसके बाद अब नेपाली सेना और नेपाल पुलिस के विशेष टीम पैदल ही दुर्घटना के स्थान पर जा रही है।
नेपाली मीडिया के अनुसार, आज सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर विमान ने पोखरा से उड़ान भरी थी। जिसके बाद 10 बजकर 20 मिनट पर इसे लैंड करना था। पर 11 बजे के बाद से इस विमान से संपर्क नहीं हो पा रहा हैं।
नेपाल के सरकारी टीवी चैनल के अनुसार, इस लापता हुए विमान में 4 भारतीय और 3 जापानी नागरिक मौजूद हैं। बाकी के लोग नेपाल के हैं। बताया जा रहा है कि, विमान में चालक दल के साथ साथ कुल 22 यात्री है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

