N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। राष्ट्रीय जनता दल RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की शादी तय हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि आज या कल दिल्ली में उनकी सगाई होगी। बताया जा रहा है कि सगाई को लेकर यादव परिवार में तैयारियां जोरों पर है। सगाई में कुल 50 लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। खबर है कि केवल खास रिश्तेदार ही कार्यक्रम में शामिल होंगे।
लालू के राजनीतिक वारिस है तेजस्वी
लालू प्रसाद यादव के 7 बेटियों और दो बेटों में तेजस्वी यादव सबसे छोटे हैं। उन्हें लालू का राजनीतिक वारिस के तौर पर भी देखा जाता है। लालू की गैरमौजूदगी में वो पार्टी से जुड़े हर एक फैसले लेते हैं। महागठबंधन की सरकार में वह बिहार के उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वर्तमान में वह नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहें हैं।
उपमुख्यमंत्री रहते हुए शादी के अनेक प्रस्ताव
तेजस्वी यादव बिहार राज्य के उपमुख्यमंत्री थे तब उन्हें शादी के अनेकों प्रस्ताव आएं। बताया जाता है कि तब तेजस्वी की ओर से एक वाट्सेएप्प नंबर जारी किया गया था, उस नंबर पर लोगों को अपनी समस्याएं बतानी थी। लेकिन समस्याएं कम और शादी के प्रस्ताव ज्यादा थे।
लड़की का नाम गोपनीय
तेजस्वी यादव की दुल्हन कौन होगी ? इस बात को लेकर फिलहाल किसी भी तरह की जानकारी सामने नही आई है। लेकिन फिर भी कयास लगाए जा रहें है कि तेजस्वी की दुल्हन हरियाणा की रहने वाली है और यादव परिवार में आना-जाना रहा है। लालू प्रसाद यादव का पूरा परिवार दिल्ली में मौजूद है और यहीं सगाई का कार्यक्रम होने वाला है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

