नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार यानी 8 मई को बताया था कि चक्रवाती तूफान 'आसनी' दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया है। वहीं अब इस तूफान ने पूर्वी-मध्य इलाकों में चक्रवात ‘असानी’ ने गंभीर रूप ले लिया है। बतादें कि रविवार शाम से ही ये एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल चुका था। इस तूफान के असर को देखते हुए पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अलर्ट घोषित कर दिया है। तूफान की वजह से भारी बारिश की आशंका जताई गई है। आने वाले 24 घंटे भारी गुजरने वाले हैं।
वहीं मौसम विभाग ने बताया कि, जिस तरह के संकेत देखने को मिल रहे हैं, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि, ये तूफान पूर्वी तट के समानांतर ही चलेगा और ओडिशा एवं आंध्र प्रदेश को छूते हुए चला जाएगा।
बतादें कि, असानी तूफान रविवार की शाम लगभग 5:30 बजे बंगाल की खाड़ी से आते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर आंध्र प्रदेश और ओडिशा की तरफ जाते वक्त गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग कि ताजा अपडेट के अनुसार, अब ये उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए बंगाल की खाड़ी में मध्य-पश्चिमी और दक्षिण में केंद्रित है। वहीं बीते 6 घंटे से इसकी गति 25 किमी प्रति घंटे बनी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

