N
डेस्क रिपोर्टर
जम्मू, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम जिलों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने इन दोनों ही जिलों में अलग-अलग छह आतंकवादियों को एनकाउंटर कर मार गिराया है। यह सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े हुए थे, लेकिन अब तक चार आतंकियों की पहचान हुई है। जिसमें दो पाकिस्तान और दो स्थानीय आतंकी हैं।
कश्मीर जोन के इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस विजय कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने कुलगाम में सर्चिंग अभियान शुरू किया, उस दौरान एक घर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया, जिसके बाद फायरिंग शुरू हुई जिसमें सुरक्षाबलो ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया। हालांकि एक आतंकी के छुपे होने की सूचना अभी भी है। सुरक्षाबलों के द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है दोनों ही चलो में 6 आतंकियों को ढेर किया गया है फायरिंग में सेना के 3 जवान और पुलिस एक जवान घायल हुआ है। इलाज के दौरान एक जवान ने दम तोड़ दिया है, बाकी सभी का इलाज जारी है स्थिति स्थिर बनी हुई है
बीते शनिवार भी 5 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया था ढेर
शनिवार को जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा जिले में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को ढेर किया था। सुरक्षाबलों ने शोपियां के त्राल इलाके में 2 और चौगाम इलाके में 2 आतंकियों का सफाया किया था। शोपियां में मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे सुरक्षाबलों ने इनसे बड़ी मात्रा में गोला और बारूद बरामद किया था।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

