रविवार, 31 मई 2026
Logo
National

वैक्सीनेशन के बाद भी कम नहीं हुआ है खतरा, डेल्टा कर सकता है अपको संक्रमित

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
वैक्सीनेशन के बाद भी कम नहीं हुआ है खतरा, डेल्टा कर सकता है अपको संक्रमित

वैक्सीनेशन के बाद भी कम नहीं हुआ है खतरा, डेल्टा कर सकता है अपको संक्रमित

N
डेस्क रिपोर्टर
दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट को आप मामूली समझने की गलती ना करे। यह वेरिएंट इतना खतरनाक है कि ये वैक्सीन ले चुके लोगों को भी संक्रमित कर सकता है। एक नए अध्ययन के बाद इस बात का खुलासा हुआ है। अध्ययन में बताया गया है कि डेल्टा वैरिएंट से बचने के लिए वैक्सीन के साथ-साथ बचाव और नियंत्रण के उपायों की काफी जरूरत है। इस अध्ययन को दिल्ली के दो हॉस्पिटल में अजमाया गया है। जहां इस बात का पता चला कि वैक्सीन बस  संक्रमण की स्थिति में वायरल के अटैक को गंभीर होने से कम कर सकती है।

टीकाकरण के बाद भी कोरोना के मामले देखे जाते हैं, बस अब मामलों में उतनी तेजी नहीं है जितनी पहले देखने को मिलती थी। पर इस बात की भी आशंका जताई जा रही कि संक्रमण आगे बेहद हाई रिस्क वाले लोगों को शिकार बना सकता है। यह अध्ययन को CSIR और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल और INSACOG कंसोर्टियम ने किया है। जिसमे स्वास्थ्य कर्मियों में सामने आए सभी कोरोना संक्रमण के 113 ब्रेक थ्रू मामलों का अध्ययन किया गया है।

पूर्व प्रकाशित स्टडी में शोधकर्ताओं ने बताया कि ‘हमने सबसे ज्यादा खतरे वाले उन मामलों की पहचान की, जिसमें संक्रमित व्यक्ति का पहले से टीकाकरण हो चुका हो। इसके साथ उन मामलों पर भी ध्यान दिया है जिसमें दो लोगों के बीच संक्रमण का खतरा था, और साथ वो लोग जिन्होंने वैक्सीन की दोनों  डोज ले रखी हो'।

इस अध्ययन के नतीजे इसलिए भी जरूरी है क्योंकि लोगों के बीच अब एक तरीके से लापरवाही और निश्चिंतता का माहौल बन गया है। खासतौर पर उन लोगों के बीच जिन्होंने दोनो डोज ले लिया है। अध्ययन में बताया गया है कि वैक्सीन अब भी उतनी ही प्रभावी है और लोगों को गंभीर संक्रमण होने से बचाती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें