गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Logo
National

पहलगाम आतंकी हमले के अगले दिन उरी में पाकिस्तानियों ने की घुसपैठ की कोशिश, सेना ने 2 आतंकी ढेर किए

23 अप्रैल, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पहलगाम आतंकी हमले के अगले दिन उरी में पाकिस्तानियों ने की घुसपैठ की कोशिश, सेना ने 2 आतंकी ढेर किए

पहलगाम आतंकी हमले के अगले दिन उरी में पाकिस्तानियों ने की घुसपैठ की कोशिश, सेना ने 2 आतंकी ढेर किए

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

श्रीनगर/नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। मंगलवार को हुए इस हमले में 28 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। वहीं 20 अन्य घायल हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। लश्कर-ए-तैयबा के हिट स्क्वॉड ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।


हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पहलगाम और आसपास के इलाकों में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। हालात को देखते हुए बुधवार को कश्मीर घाटी के सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।


बारामूला में दो आतंकी ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

हमले के अगले ही दिन बारामूला जिले में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। जानकारी के अनुसार, दो से तीन आतंकवादी उरी नाला इलाके से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। सेना ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो आतंकियों को मौके पर ही ढेर कर दिया, जबकि ऑपरेशन अब भी जारी है। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री बरामद की गई है।


फिर से आसमान में ‘ध्रुव’: आतंक विरोधी ऑपरेशन में ALH हेलीकॉप्टरों की वापसी

घटनाक्रम के बीच, भारतीय सेना ने ALH ध्रुव हेलीकॉप्टरों को एक बार फिर से श्रीनगर और आसपास के इलाकों में तैनात किया है। दो महीने पहले पोरबंदर में एक दुर्घटना के बाद इन हेलीकॉप्टरों की उड़ानों पर रोक लगी थी। अब इन्हें आतंकवाद विरोधी अभियानों में दोबारा शामिल किया गया है।


घाटी में सन्नाटा: स्कूल-कॉलेज और कार्यक्रम स्थगित

इस हमले के बाद घाटी में जनजीवन ठहर गया है। सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान और शैक्षणिक कार्यक्रम आज स्थगित कर दिए गए हैं। Private Schools Association of Jammu and Kashmir (PSAJK) और जम्मू विश्वविद्यालय ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया। हालांकि, पहले से तय परीक्षाएं यथावत आयोजित की जा रही हैं। लाल चौक सहित श्रीनगर के कई इलाकों में बाजार बंद हैं। जम्मू चैंबर और बार एसोसिएशन ने भी घटना के विरोध में बंद का आह्वान किया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें