शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

आज शाम से थम जाएगा देश भर में चुनावी शोर, एक जून को होगा अंतिम चरण का मतदान

30 मई, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
आज शाम से थम जाएगा देश भर में चुनावी शोर, एक जून को होगा अंतिम चरण का मतदान

आज शाम से थम जाएगा देश भर में चुनावी शोर, एक जून को होगा अंतिम चरण का मतदान

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। आम चुनावों की घोषणा के साथ ही 16 मार्च से देश भर में शुरू हुआ चुनावी शोर अब आज शाम यानी 30 मई को शाम पांच बजे से थम जाएगा। इसके साथ लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार भी समाप्त हो जाएगा। जिसके लिए एक जून को मतदान होना है। इस दौरान आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों के लिए मतदान होगा।


अंतिम चरण के इस चुनाव में जिन प्रमुख सीटों पर मतदान है, उनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट, जहां से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी मैदान में है और बिहार की पाटलिपुत्र सीट भी शामिल है, जहां से लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती चुनाव मैदान में है।


इस बीच सातवें और अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के लिए बाकी बचे घंटों में प्रचार को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक रखी है। भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार रखा है। अंतिम चरण का यह चुनाव वैसे भी भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन और कांग्रेस की अगुवाई में वाले आइएनडीआइए गठबंधन दोनों के लिए ही काफी अहम है।


इन राज्यों में है चुनाव 

अंतिम चरण में जिन राज्यों में एक जून को मतदान होगा, उनमें बिहार की आठ, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड की तीन, ओडिशा की छह, पंजाब की 13, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की नौ और केंद्र शासित चंडीगढ़ की एक सीट शामिल है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें