शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

20 मई को आठ राज्‍यों की इन 49 सीटों पर पांचवें चरण की वोटिंग

17 मई, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
20 मई को आठ राज्‍यों की इन 49 सीटों पर पांचवें चरण की वोटिंग

20 मई को आठ राज्‍यों की इन 49 सीटों पर पांचवें चरण की वोटिंग

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्‍ली। देश में 18वीं लोकसभा के लिए 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में चुनाव आयोजित कराए जा रहे हैं। चार चरण का मतदान संपन्न हो चुका है और पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई को होगी। पांचवें चरण में आठ राज्‍यों की 49 सीटों पर चुनाव होना है। यहां पढ़िए पांचवें चरण में किस राज्य की कितनी और किन-किन सीटों पर मतदान होगा…


पांचवें चरण में जिन लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की पांच, ओडिशा की पांच, झारखंड की तीन, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट शामिल है।


पांचवां चरण: ये हैं आठ राज्य और इनकी 49 सीटें

 1- उत्तर प्रदेश: मोहनलाल गंज, लखनऊ, राय बरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा।

2- महाराष्ट्र: धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, थाने, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर - मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य और मुंबई दक्षिण।

3- बिहार: सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर।

4- ओडिशा: बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल और अस्का।

5- झारखंड: चतरा, कोडरमा और हजारीबाग।

6- पश्चिम बंगाल: बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलूबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग।

7- जम्मू-कश्मीर: बारामूला।

8- लद्दाख

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें