रविवार, 26 अप्रैल 2026
Logo
National

देश की रसोई में भड़की महंगाई कि आग, फिर बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, जानें अपने शहर के दाम

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश की रसोई में भड़की महंगाई कि आग, फिर बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, जानें अपने शहर के दाम

देश की रसोई में भड़की महंगाई कि आग, फिर बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, जानें अपने शहर के दाम

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्‍ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बढ़ती हुई महंगाई से परेशान लोगों के लिए एक बुरी खबर समाने आई है। एक बार फिर रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए है। अब देश के ज्यदातर शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर (LPG) की कीमत 1,000 रुपए से ऊपर पहुंच गई है।  


वहीं पेट्रोलियम कंपनियों ने आज सुबह यानी 19 मई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 3.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। जिसके चलते 14.2 किलोग्राम कि सिलेंडर की कीमत अब 1,000 रुपए के पार चली गई है। घरेलू सिलेंडर के साथ साथ आज से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी वृद्धि की गई है। बतादें कि देशभर में सिलेंडर पर यह नई दरें आज से ही लागू की जाएंगी। 


बतादें कि, तेल कंपनियों की ओर से बढ़ाई गई कीमतों के बाद 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर अब 3.50 रुपए महंगा हो गया है। यह अब दिल्‍ली और मुंबई में 1,003 रुपए में बिकेगा। इसके साथ साथ चेन्‍नई में घरेलू गैस सिलेंडर कि कीमत 1,018.50 रुपए हो गई है। वहीं कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर कि कीमत 1,029 रुपए हो गई है। 




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें