शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

आज से शुरू होगा 18वीं लोकसभा का पहले सत्र, स्पीकर के चुनाव और विपक्ष के नए कलेवर पर होगी सबकी नजर

24 जून, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
आज से शुरू होगा 18वीं लोकसभा का पहले सत्र, स्पीकर के चुनाव और विपक्ष के नए कलेवर पर होगी सबकी नजर

आज से शुरू होगा 18वीं लोकसभा का पहले सत्र, स्पीकर के चुनाव और विपक्ष के नए कलेवर पर होगी सबकी नजर

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। आज से 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का भी शुभारंभ हो जाएगा। इस बार पिछली दो बार की अपेक्षा विपक्ष अधिक मजबूत है। आज नए सांसद शपथ भी लेंगे और इसके बाद स्पीकर के चुनाव और विपक्ष के नए कलेवर पर सबकी नजर होगी। भृतुहरि महताब के प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने पर भी बहस छिड़ी हुई है। सदन का यह सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा।


लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को चुनाव होगा। स्पीकर बीजेपी का होगा या किसी और पार्टी का देखने वाली बात होगी। राष्ट्रपति 27 जून को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इस बैठक में अगले पांच वर्षों के लिए नई सरकार का रोडमैप बताया जाएगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 28 जून को शुरू होगी। प्रधानमंत्री दो या तीन जुलाई को इस चर्चा पर अपना जवाब दे सकते हैं। संसद का सत्र तीन जुलाई को संपन्न होगा। केंद्रीय बजट पेश करने के लिए, संसद के दोनों सदनों की बैठक जुलाई के तीसरे सप्ताह में फिर से बुलाए जाने की उम्मीद है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें