
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। आज 25 नवंबर को दुनिया के चौथे सबसे बड़े और भारत के सबसे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) बड़े एयरपोर्ट का शिलान्यास किया जाएगा। 29 हजार 650 करोड़ रुपए इस एयरपोर्ट के निर्माण पर खर्च किए जाएंगे। यहां पर एक साथ 178 हवाईजहाज खड़े हो सकेंगे।

शुरुआत में यहां से 8 घरेलू उड़ाने शुरू की जाएगी। जेवर एयरपोर्ट बुलेट ट्रेन, पॉड टैक्सी, मेट्रो और 4 एक्सप्रेसवे से जुड़ा होगा। इसकी खासियत यह होगी कि एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग में ही मेट्रो और बुलेट ट्रेन का स्टेशन बनेगा। जेवर एयरपोर्ट का निर्माण 5845 हेक्टेयर जमीन पर किया जा रहा है। पहले चरण में 1334 हेक्टेयर पर इसका निर्माण होगा। पहके चरण में यहां दो रनवे औ4 दो यात्री टर्मिनल बनाए जाएंगे। इसके बाद यहां पर कुल 5 रनवे बनेंगे। एयरपोर्ट 2024 तक बन कर तैयार हो जाएगा।
जैसे ही जेवर एयरपोर्ट पूरी तरह से बन कर तैयार हो जाएगा, वैसे ही यह फ्लोरिडा के ऑरलैंडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को पछाड़ कर दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएंगे। हालांकि दिल्ली जैसा अंतरराष्ट्रीय आकार लेने में इसे 2030 तक का समय लग जाएगा।

एयरपोर्ट के शुरुआती साल 2024 में यहां करीबन 40 लाख यात्रियों की आवाजाही का अनुमान है। साल 2025-26 में यह संख्या 70 लाख तक जा सकती है। हर साल यह संख्या दोगुना बढ़ने की सम्भवना जताई जा रही है। वहीं 2044 तक एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या 8 करोड़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

