शनिवार, 13 जून 2026
Logo
National

होलिस्टिक वर्ल्ड फाउंडेशन ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को ऑक्सफोर्ड यूनियन में ‘होलिस्टिक वर्ल्ड अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

13 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
होलिस्टिक वर्ल्ड फाउंडेशन ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को ऑक्सफोर्ड यूनियन में ‘होलिस्टिक वर्ल्ड अवॉर्ड’ से किया सम्मानित
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

नई दिल्ली। कानून, न्याय और मानवीय मूल्यों के अद्वितीय संगम का प्रतीक के तौर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को यूके के ऑक्सफोर्ड यूनियन में प्रतिष्ठित ‘द होलिस्टिक वर्ल्ड अवॉर्ड… फॉर लॉ एंड जस्टिस’ से सम्मानित किया गया है । यह सम्मान होलिस्टिक वर्ल्ड फाउंडेशन के संस्थापक रमेश अरोड़ा की ओर से दिया। 


यह पुरस्कार न्यायमूर्ति सूर्यकांत के कानून के शासन, संवैधानिक मूल्यों और न्याय व्यवस्था के प्रति आजीवन समर्पण के लिए प्रदान किया गया है। फाउंडेशन के अनुसार, यह सम्मान ऐसे न्यायिक जीवन को समर्पित है जिसने केवल संविधान की जिम्मेदारियों का निर्वहन ही नहीं किया, बल्कि राष्ट्र की नैतिक चेतना और न्यायिक संवेदनशीलता को भी सशक्त बनाया है। 


 फाउंडेशन की ओर से कहा गया है कि दशकों के विशिष्ट न्यायिक अनुभव से समृद्ध भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत कानून की गहरी समझ, मानवीय संवेदना और न्याय की आत्मा का दुर्लभ समन्वय प्रस्तुत करते हैं। यह सम्मान भारतीय न्यायपालिका की प्रतिष्ठा और वैश्विक स्तर पर उसके बढ़ते प्रभाव का भी प्रतीक के रूप में भी है।


ऑक्सफोर्ड यूनियन जैसे मंच पर यह सम्मान दिया जाना रखता है विशेष महत्व

ऑक्सफोर्ड यूनियन जैसे ऐतिहासिक मंच पर यह सम्मान प्रदान किया जाना विशेष महत्व रखता है। यह संस्थान लंबे समय से स्वतंत्र चिंतन, तर्क और लोकतांत्रिक विमर्श की परंपरा का प्रतिनिधित्व करता रहा है। होलिस्टिक वर्ल्ड फाउंडेशन का मानना है कि न्याय अपने सर्वोच्च स्वरूप में मानवीय गरिमा की रक्षा का माध्यम है। कानून की रक्षा का वास्तविक अर्थ व्यक्ति की गरिमा और अधिकारों की रक्षा करना है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें