शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

देश में लू की तीव्रता में कमी आई, तापमान में गिरावट दर्ज की गई, 46.1 डिग्री के साथ धौलपुर रहा सबसे गर्म शहर

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश में लू की तीव्रता में कमी आई, तापमान में गिरावट दर्ज की गई, 46.1 डिग्री के साथ धौलपुर रहा सबसे गर्म शहर

देश में लू की तीव्रता में कमी आई, तापमान में गिरावट दर्ज की गई, 46.1 डिग्री के साथ धौलपुर रहा सबसे गर्म शहर

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली (आईएएनएस)। आईएमडी के पूवार्नुमान के अनुरूप सोमवार को समूचे भारत में गर्मी की लहर (लू) की तीव्रता में कमी आई। राजस्थान के धौलपुर में सबसे अधिक गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत और गंगा के मैदानी इलाकों के बड़े हिस्से में 48 और 49 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जिसमें गिरावट से लोगों को बड़ी राहत मिली।


पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति देखी गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और बाद के दो दिनों के दौरान कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना जताई है। अगले तीन दिनों के दौरान मध्य भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है और बाद के दो दिनों में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।


आईएमडी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी/गरज के साथ तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) की रफ्तार से चलने की संभावना जताई है।


जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, वे क्षेत्र हैं : राजस्थान में चुरू (44), अलवर (44.2), धौलपुर (46.1), महाराष्ट्र में अकोला (44.1), मध्य प्रदेश में खरगोन (44), ग्वालियर (44.3), नौगांव (45.5), खजुराहो (44), सीधी (45), उत्तर प्रदेश में झांसी (45.6), वाराणसी (बाबतपुर) (44.4), वाराणसी (45), हरियाणा में गुरुग्राम (44.7), हिसार (44.7) और पंजाब में भटिंडा (45.1) और पटियाला एडब्ल्यूएस (45)।


(Source : IANS)

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें