N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश भर में कोरोनाट के मामले घटते नजर आ रहे है। इसी बीच कोविड-19 टास्क फोर्स के एक अधिकारी ने सोमवार (21 फरवरी) को चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर कोरोना का एक और नया वेरिएंट आता है, तो महामारी की अगली लहर, आने वाले 6 से 8 महीनों में आ जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, भले ही ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट बीए.2, बीए.1 की तुलना में ज्यादा संक्रामक है,पर फिर भी यह आने वाली लहर की वजह नहीं बनेगा।
उन्होंने आगे बोला, “अभी हम ओमिक्रॉन के निचले चरण में हैं। पर हमें यह याद रखना चाहिए कि वायरस हमारे आसपास ही है, जिसका मतलब है कि हमें इसे रोकने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए।
ओमिक्रॉन BA.2 के कारण से कोरोना की एक और लहर की संभावना जताते हुए कोविड टास्क फोर्स के अधिकारी ने बताया कि, ओमिक्रॉन BA.2 उन लोगों को अपनी चपेट में नही ले सकता जो पहले ही कोरोना के BA.1 सब-वेरिएंट से संक्रमित हो चुके हैं।
वहीं डॉ जयदेवन ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताता की, “कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट बीए.2 से एक और लहर नहीं आएगी। बीए.2 उन लोगों को संक्रमित नही कर सकता बीए.1 के संक्रमण से उबर चुके हैं। साथ ही यह कोई नया वायरस और स्ट्रेन नहीं है। बीए.2 ओमिक्रॉन का ही एक उप-वंश है।”
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

