सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

PM गरीब कल्याण योजना का नहीं बढ़ेगा समय, गरीबों को 30 नवंबर के बाद मुफ्त राशन मिलना हुआ मुश्किल

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बंद होगी पीएम गरीब कल्याण अन योजना

बंद होगी पीएम गरीब कल्याण अन योजना

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

 दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKY) के तहत नवंबर के बाद से गरीबों को मुफ्त राशन मिलना मुश्किल हो सकता है। खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने शुक्रवार को बताया कि इस स्कीम में नवंबर के बाद गरीबों को राशन देने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं आया है।


गरीब परिवारों को मिलता है मुफ्त राशन
कोरोना महामारी के वक्त केंद्र सरकार की ओर से यह स्कीम चलाई गई थी जिसमे सभी गरीब परिवारों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। जून 2021 में पीएम नरेंद्र मोदी ने इस स्कीम को नवंबर तक बढ़ा दिया था। खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि अब अर्थव्यवस्था सुधार की ओर बढ़ रही है। फिलहाल PM गरीब कल्याण अन्न योजना को आगे बढ़ाने का कोई प्लान नहीं है।

मार्च 2020 में शुरू हुई थी यह स्कीम
PM गरीब कल्याण अन्न योजना को 2020 मार्च में शुरू किया गया था। शुरुआत में यह योजना अप्रैल 2020 से लेकर जून 2020 तक के लिए बनाई गई  थी। फिर बाद में  इसे बढ़ाया गया और नवंबर 2021 तक के लिए इसे स्कीम को लागू कर दिया गया था। 

हर महीने मुफ्त 5 किलो गेहूं, चावल और चन
फिलहाल अब इस योजना को बढ़ाने का कोई प्लान नहीं है। योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को 5 kg गेहूं और चावल के साथ एक किलो चना हर महीने दिया जाता था। लोगो को  यह अनाज राशन की दुकानों के जरिए मिलता था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें